फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   26 cows going for smuggling got freed

तस्करी के लिए जा रहे 26 गोवंशों को कराया मुक्त, पुलिस को देख चालक-क्लीनर ट्रक छोड़कर भागे

Thu, 26 Dec 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Dec 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
26 cows going for smuggling got freed
यूपी पुलिस
महोबा में ट्रक में भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे 26 गोवंशों को पुलिस ने तस्करों से मुक्त कराया। ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक खड़ा करके अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेेश से एक ट्रक में गोवंशों को जिले में लाते समय ग्राम करपहाड़िया के पास ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


अन्ना पशुओं को धनौरा की गोशाला में भिजवा दिया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक, ट्रक चालक और क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बुधवार की रात को पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से एक ट्रक में गोवंश भरकर श्रीनगर की तरफ जाते समय थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज को जानकारी मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ ग्राम करपहाड़िया के समीप पहुंच गए।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने पुलिस को आता देख ट्रक साइड में लगाकर बत्ती बंद कर दी और अंधेरे में चालक व क्लीनर खिसक गए। पुलिस ने ट्रक में चढ़कर देखा तो 26 गोवंश लदे थे। पुलिस ने गोवंशों को उतरवाकर धनौरा की गोशाला में भिजवाया। ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गई। ट्रक में लगी नंबर प्लेट में हरियाणा का नंबर लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियम को हटाने के बाद नंबर प्लेट में इलाहाबाद का नंबर लिखा पाया गया। पुलिस ने ट्रक को श्रीनगर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है और चालक, परिचालक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed