{"_id":"6aac2d41e90ced628c02b1fe","slug":"2500-people-participated-in-seva-sankalp-abhiyan-on-the-prime-minister-s-birthday-but-only-13-blood-donors-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा संकल्प: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान में 2500 की फौज, रक्तदाता मात्र 13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा संकल्प: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान में 2500 की फौज, रक्तदाता मात्र 13
Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान में किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने जनपद में सेवा संकल्प अभियान चलाया। इस अभियान में भाजपा के सांसद, चार विधायक, एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 2500 से अधिक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। हालांकि, रक्तदान की बात आने पर मात्र 13 रक्तदाता ही आगे आए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुए इस अभियान में अधिकांश पदाधिकारी व कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे। लोहिया अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में सिर्फ सात पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त, सीएचसी बरौन में छह भाजपाइयों ने रक्तदान कर सेवा का संकल्प लिया। कुल मिलाकर, लोहिया अस्पताल के रक्त बैंक में मात्र 13 यूनिट रक्त ही जमा हो सका। कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने वाले बेड पर लेटकर फोटो खिंचवाए। उन्होंने वास्तव में रक्तदान नहीं किया। इस स्थिति पर रक्त बैंक में लोगों ने सवाल उठाए कि यह कैसा सेवा संकल्प है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का रक्त समूह जांच कराकर एक सूची तैयार की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि जब आवश्यकता पड़ेगी, तब कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। यह पार्टी के निर्देशों के अनुरूप ही है।
विज्ञापन