फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   250 got shelter and hope of electricity at their residence for six months

Kanpur News: 250 को मिला आसरा आवास पर छह माह से बिजली की आस

Wed, 05 Feb 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
250 got shelter and hope of electricity at their residence for six months
कानपुर। सीएमओ कार्यालय के निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को आसरा आवास का निरीक्षण करने पहुंच गए। सात साल बाद भी 1104 में 720 मकान ही बन पाए। यहीं नहीं करीब 250 परिवारों को छह माह बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। लापरवाही मिलने पर उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। कहा तीन हफ्ते में एक बार भी अधिकारियों ने यहां की समस्याओं के बारे में चर्चा तक तक नहीं की। विभागों का आपसी सामंजस्य सही नहीं है। जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

रामादेवी के पास आसरा आवास योजना के तहत डूडा विभाग की ओर से 51.41 करोड़ की लागत से कॉलोनियों का निर्माण कराया जा रहा है। कुल 1104 आवासों का निर्माण होना है। सात साल में 720 मकान ही बनाए जा सके हैं। जनवरी 2024 में 864 आवासों की लाटरी निकालकर आवंटन किया गया था। अभी तक छोटी खामियों के कारण 144 मकानों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिस कारण उनपर किसी को कब्जा नहीं दिया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो आवासों की खामियां देख नाराज हो गए। मौके पर कोई परिवार रहता नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि 250 लोगों ने केस्को में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। अभी तक सिर्फ 50 को ही कनेक्शन दिया गया है। शेष के आवेदन लंबित पड़े हैं। केस्को के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार की इसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है। तार बिछाने में भी लापरवाही बरती गई। जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि केस्को ने लोगों को कनेक्शन नहीं दिया। नगर निगम ने पार्क और सड़कें तक नहीं बनवाईं। निर्माण एजेंसी सीएनडीएस ने विभागों के साथ सामंजस्य नहीं बैठाया। डूडा ने निर्माण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। विभागों में आपसी सामंजस्य न होने के कारण जनता परेशान है। जल्द ही सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed