फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 thousand masks will be made daily in IIT kanpur

आईआईटी कानपुर में बनेंगे रोजाना 25 हजार सस्ते मास्क, इन कंपनियों ने शुरू किया निर्माण

Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
25 thousand masks will be made daily in IIT kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आईआईटी में रोजाना 25 हजार मास्क का निर्माण होगा। एन 95, एन 99 की खूबियों वाला यह मास्क बाजार से सस्ता होगा। आईआईटी की इनक्यूबेटर कंपनी ई-स्पिन और इंडेमा फाइबर्स ने निर्माण शुरू किया है।
विज्ञापन


आईआईटी का दावा है कि ऐसा करने वाली वह पहली संस्था है। मास्क कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ कई प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। मास्क के निर्माण में आईआईटी के सदस्यों प्रो. शिवकुमार, प्रो. रामकुमार, प्रो. राजा अंगमुथु, प्रो. गोपकुमार और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मनीष कुलकर्णी, डॉ. प्रभात द्विवेदी की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि कंपनियों की इस सफलता से कोविड से लड़ाई लड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। ई-स्पिन नैनोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. संदीप पाटिल ने बताया कि ये मास्क बाजार से सस्ते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed