{"_id":"67fd7216f3ad844c9c0cd82d","slug":"25-thousand-bounty-on-his-head-who-escaped-in-a-car-on-the-pretext-of-spending-time-with-his-wife-was-arrested-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1073325-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी के साथ वक्त बिताने का बहाना बनाकर कार से फरार हुआ 25 हजार इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी के साथ वक्त बिताने का बहाना बनाकर कार से फरार हुआ 25 हजार इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। 20 दिन पहले कचहरी में पेशी के लिए जाने के बाद पत्नी के साथ कार में वक्त बिताने का बहाना कर फरार हुए बंदी शकील अहमद को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को बाराजोड़ टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कमिश्नर ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही कोर्ट परिसर से भागने के बाद बंदी शकील और लापरवाही करने वाले कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि 25 मार्च को नर्वल के पनौरी गांव निवासी बंदी शकील अहमद कोर्ट में पेशी पर आया था। उसे नर्वल के एक मामले में एसीजे जेडी-08 की कोर्ट में पेश करना था।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1:11 बजे शकील को कांस्टेबल अमित, सिराज और संदीप के साथ जेल से कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया था। इस दौरान शकील अहमद हेड कांस्टेबल सिराज को चकमा देकर भाग निकला था। सिराज ने बताया था कि रास्ते में टॉयलेट के बहाने चकमा देकर भागा है।
हालांकि चर्चा थी कि बंदी ने पत्नी के साथ कार में वक्त बिताने के लिए मोहलत मांगी। फिर कार में बैठे रहने के दौरान भाग निकला। सूत्रों के अनुसार शकील रविवार को अपने एक रिश्तेदार के घर पत्नी व बच्चों से मिला और शहर से बाहर भागने की फिराक में था। इस दौरान सर्विलांस की मदद से उसे बाराजोड़ टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया।
शातिर ने पूछताछ में बताया कि उसे पत्नी ने 17 मार्च को मिलाई के दौरान काली पैंट और सफेद शर्ट दी थी ताकि वकीलों की भीड़ में उसे कोर्ट परिसर से भागने में आसानी रहे। बता दें, शकील को एक मामले में कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई थी। वहीं, पॉक्सो के दूसरे मामले में वह आरोपी था। इसी मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया था।