फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 thousand bounty on head who used to get bail for criminals by posing as fake guarantor arrested

Kanpur: फर्जी जमानतगीर बन अपराधियों की जमानत लेने वाला 25 हजार इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty on head who used to get bail for criminals by posing as fake guarantor arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस ने फर्जी जमानतगीर बन अपराधियों का जमानत लेने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार इनामी गैंगस्टर को चार साल बाद कौशलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट के लिपिक ने वर्ष 2020 में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन


गैंगस्टर कोर्ट ने वर्ष 2020 में फर्जी जमानत का खेल पकड़ा था। मामला सामने आते ही अपराधियों की रिहाई की असलियत खुल गई थी। इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट के लिपिक ने किरन शंकर घोष ने 10 नवंबर 2020 कोतवाली थाने में 73 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी जमानतगीरों का प्रयोग कर जमानत करा ली। नामजद आरोपियों में 59 आरोपी भी शामिल थे। मामले की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस ने 72 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि नजीराबाद के कौशलपुरी निवासी अमित बालिया उर्फ साहिल अरोड़ा फरार हो गया था। वह मूलरूप से जयपुर के श्याम रेजीडेंसी भावानीनगर का रहने वाला है। डीसीपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली जगदीश पांडेय ने बताया कि बुधवार को आरोपी के शहर में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली, सचेंडी व नौबस्ता थानाक्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम समेत करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed