फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   25 thousand bounty injured in police encounter joint action by police station and intelligence two arrested

Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, कोतवाली व इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

Fatehpur News: खागा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई कर गैंगस्टर समेत दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी इरशाद गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। उस पर एसपी की ओर से 25,000 का इनाम रखा था।

विज्ञापन
25 thousand bounty injured in police encounter joint action by police station and intelligence two arrested
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली और इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गैंगस्टर घायल हुआ है। मुठभेड़ खागा क्षेत्रांर्तगत शनिवार भोर फतेहपुर टिकारी के पास हुई।

विज्ञापन

आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 900 रुपये, दो मोबाइल फोन व एक सेंट्रो कार बरामद हुई है। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मोहम्मद इरशाद निवासी भीता मजरे बभनपुर थाना ऊचांहार जनपद रायबरेली व उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

लूट, चोरी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं
आरोपी इरशाद गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। उस पर एसपी की ओर से 25,000 का इनाम रखा था। मुठभेड़ में इरशाद बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी नौसाद कुंजड़ा पुत्र जुल्फिकार निवासी कुवंरपुर थाना मलवां गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इरशाद के खिलाफ लूट, चोरी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed