फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 percent of the Durga Puja budget should be spent on *Shastra Pujan* (worship of weapons) and preservation.

Kanpur News: दुर्गा पूजा के बजट का 25 प्रतिशत शस्त्र पूजन और संरक्षण पर हो खर्च

Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
25 percent of the Durga Puja budget should be spent on *Shastra Pujan* (worship of weapons) and preservation.
कानपुर। बीएनडी कॉलेज मालरोड में रविवार को शिव शक्ति अखाड़ा की अगामी कार्य एवं कार्यकर्ता योजना को लेकर बैठक हुई। संस्थापक महंत मधुराम शरण शिवा महाराज ने कहा कि नवरात्र और दुर्गा पूजा आयोजनों में होने वाले खर्च में से कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा मां दुर्गा के हाथों में सुशोभित शस्त्रों की पूजा, संरक्षण और जागरूकता पर खर्च किया जाना चाहिए। शस्त्र सनातन परंपरा और शक्ति के प्रतीक हैं। नियमित शस्त्र अभ्यास भी होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संकल्प दिलाया। प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रदेश संरक्षक डॉ. शिवदत्त ने राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और समाजहित में समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पीयूष, प्रशांत, शुभम शौर्य, उज्जवल , रवि, सोमनाथ, पंकज , विशाल, और हर्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed