फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 localities there water

25 मोहल्लों में नहीं आया पानी

Sat, 21 May 2016 01:28 AM IST
amar ujala bureau
amar ujala bureau Updated Sat, 21 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
25 localities there water
जलकल कार्यालय जोन 3 में टैंकर में पानी भरने के दौरान लीकेज से बर्बाद होता पानी।  - फोटो : amarujala
कानपुर। बैराज से पानी न मिलने और लोअर गंगा कैनाल के दो पंप खराब होने से शुक्रवार को पानी का संकट और गहरा गया। 25 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। करीब आठ लाख लोग परेशान रहे। उधर जलकल विभाग ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से मिले पानी को कैनाल के पानी के साथ ट्रीट कर शहर के 67 वार्डों में जलापूर्ति  कराई। इस पर भी कई जगहों पर लो-प्रेशर और आधा घंटे में सप्लाई बंद होने से पानी की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

बैराज से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स तक आई पाइप लाइन में लीकेज न मिल पाने की वजह से पांच दिन से जलापूर्ति बंद है। लोअर गंगा कैनाल में भी लीकेज ठीक कर 19 मई को बेनाझाबर वॉटर वर्क्स को पानी देना शुरू किया गया था कि कैनाल से पानी खींचकर भेजने वाले तीन पंपों में दो शुक्रवार को खराब हो गए। सिर्फ एक पंप के चलने से बेनाझाबर तक पानी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

इस बाबत जलकल विभाग विभाग के महाप्रबंधक आरपीएस सलूजा ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार जिंदल से बात की। इस पर जल निगम ने इकलौते पंप के भरोसे कैनाल से मोतीझील परिसर के तालाब में पानी पहुंचाना शुरू किया। शाम तक तालाब भरने के बाद जलकल विभाग ने वहां से पानी लेना शुरू किया। इसकी वजह से कैनाल से लगभग दो करोड़ लीटर पानी ही मिल पाया। गंगा में बने बंधे के माध्यम से भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से 20 करोड़ लीटर पानी खींचा गया। इसी पानी को ट्रीट कर टंकियों में भेजा गया। टंकियों में कम पानी पहुंचने की वजह से उनके आसपास के मोहल्लों में लो-प्रेशर से जलापूर्ति हुई। नल भी कुछ मोहल्लों में आधा घंटा तो कुछ में एक घंटे में ही चले गए। वहीं, टंकियों से दूर वाले 25 से ज्यादा मोहल्लों में पानी ही नहीं पहुंचा। 14 मोहल्लों में टैंकर से पानी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed