Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.5 lakh swindled under the guise of investment

Kanpur News: निवेश के नाम पर ढाई लाख ठगे

Thu, 12 Nov 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh swindled under the guise of investment
कानपुर। कल्याणपुर के आर्यनगर भट्ठा निवासी राम लखन ने पुलिस को बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले शिव कुमार, पूजा कुशवाहा, उनके रिश्तेदार सस्ते दाम पर प्लॉट उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। साथ ही निवेश पर दोगुना रिटर्न की योजना भी संचालित करते है। मुलाकात के दौरान आरोपियों ने प्लॉट खरीदने को कहा। बाद में पांच साल के लिए रकम निवेश करने पर दोगुना रिटर्न का आश्वासन दिया। राम लखन ने बुआ के डेढ़ लाख और अपने एक लाख रुपये पांच साल के लिए निवेश कर दिए। अवधि पूरी होने पर मई 2026 में रकम वापस मांगी तो कोई जवाब नहीं मिला। पता चला कि आरोपी अपना कार्यालय और मकान बेचकर लापता हो गए। खोजबीन पर दो जून को शिव कुमार कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, लाली कुशवाहा और शिवम कुशवाहा से मुलाकात हुई लेकिन आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed