फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.5 lakh rupees stolen from three shops including an English liquor contract

Kanpur News: अंग्रेजी शराब के ठेके समेत तीन दुकानों से 2.5 लाख की चोरी

Tue, 03 Feb 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh rupees stolen from three shops including an English liquor contract
कानपुर। चकेरी के अहिरवां में रविवार रात चोरों ने अंग्रेजी शराब के ठेके, हार्डवेयर और सब्जी की दुकान से लगभग 2.5 लाख का माल पार कर दिया। अहिरवां में अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान के सेल्समैन सुरजन सिंह ने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात चोर दुकान की छत में लगी लोहे की जाली काटकर नीचे उतरे और गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये और तीन से चार गत्ते शराब उठा ले गए। ठेके से 20 मीटर दूर गुलाब प्रजापति की सब्जी की दुकान से लगभग नौ हजार रुपये लेकर भाग निकले। चोरों ने संजय कुशवाहा की हार्डवेयर की दुकान की छत में लगी सीमेंट की चादर तोड़कर गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये समेत करीब 20 हजार की कीमत की टोटियां चोरी कर लीं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed