फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 Batagur turtles born at the zoo after nine years

Kanpur News: चिड़ियाघर में नौ साल बाद जन्में 25 बटागुर कछुए

Wed, 23 Sep 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
25 Batagur turtles born at the zoo after nine years
कानपुर। करीब नौ साल से कानपुर चिड़ियाघर को जिस पल का इंतजार था, वह घड़ी आ गई। दुर्लभ और अत्यंत संकटग्रस्त बटागुर कछुओं के अंडों से 25 बच्चे बाहर आ आए हैं। इन नन्हे कछुओं ने चिड़ियाघर में संरक्षण की उम्मीद को जन्म दिया है। सभी की विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में 2017 में चंबल से 19 कछुए लाए गए थे। इनमें दो नर और 17 मादा शामिल थीं। बाद में एक नर कछुए को दूसरे चिड़ियाघर भेज दिया गया। यहां मौजूद मादा कछुओं से प्रजनन की उम्मीद तो थी, लेकिन बाड़ों में पर्याप्त रेत न होने से अंडे सुरक्षित तरीके से विकसित नहीं हो रहे थे। पिछले वर्ष समस्या पर ध्यान दिया गया। निदेशक डा. कन्हैया पटेल के निर्देश पर कछुओं के बाड़ों में रेत की मोटी परत बिछाई गई, करीब दो महीने पहले मादा बटागुर कछुओं ने रेत में अंडे दिए। चिड़ियाघर प्रशासन ने अंडों की लगातार निगरानी कराई। मंगलवार को नए बच्चों के जन्म के बाद चिड़ियाघर में बटागुर कछुओं की संख्या 18 से बढ़कर 43 हो गई है। निदेशक डा. कन्हैया पटेल ने बताया कि कछुओं पर नजर रखने के लिए जू कीपर की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed