फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   245 crore rupees sens Kanpur, Allahabad

245 करोड़ रुपये में संवरेगा कानपुर अाैर इलाहाबाद

Wed, 31 Aug 2016 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
245 crore rupees sens Kanpur, Allahabad
ट्रांस गंगा सिटी
गंगा बैराज किनारे बस रही उप्र राज्य औद्योगिक निगम (यूपीएसआईडीसी) की हाईटेक ट्रांसगंगा सिटी और सरस्वती हाईटेक सिटी, नैनी, इलाहाबाद में जल्द विकास कार्य गति पकड़ेंगे। निगम ने दोनों योजनाओं में विकास कार्यों के लिए करीब 245 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से दोनों प्रोजेक्ट में सड़कों, पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज, नाला-नालियों के निर्माण से संबंधी विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। अक्तूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मौके पर निर्माण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

सूबे में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज करने के लिए निगम के एमडी अमित कुमार घोष ने कमर कस ली है। इसके चलते विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। जारी टेंडर में सरस्वती हाईटेक सिटी में 175 करोड़ रुपये से मुख्य रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए तीन हिस्सों में 65, 55 और 55 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इसी प्रकार ट्रांसगंगा में करीब 42 करोड़ से आंतरिक सड़कों, ड्रेनेज, साइकिल ट्रैक, कलवर्ट आदि के काम होंगे। 18.50 करोड़ से पानी की आपूर्ति के संसाधन विकसित होंगे। तीन करोड़ रुपये से योजना के एंट्री गेट पर दो राउंड एबाउट बनाए जाएंगे। करीब चार करोड़ रुपये से पार्कों का विकास होगा। निगम के अधिशासी अभियंता एससी मिश्रा के मुताबिक दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed