फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   24-hour water supply in Geetanagar ward; CM lays foundation stone

Kanpur News: गीतानगर वार्ड में होगी 24 घंटे पानी की आपूर्ति, सीएम ने किया शिलान्यास

Sun, 12 Apr 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
24-hour water supply in Geetanagar ward; CM lays foundation stone
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन वार्ड-52 गीतानगर में 24 घंटे पानी आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। जल निगम (नगरीय) ने इसके निर्माण की तैयारियां शुरू की हैं। यह योजना अगले साल अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हर घर नल से जल योजना का प्रस्ताव डेढ़ साल पहले शासन को भेजा गया था। योजना की कुल लागत 20 करोड़ रुपये है। इसमें जोनल पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। मुख्य पाइपलाइन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी बिछाई जाएगी। बैराज जल शोधन संयंत्र से इसे जोड़ा जाएगा। कुल 4,300 घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। जल निगम घरों के बाहर तक पाइपलाइन बिछाकर टोटी लगाएगा।
विज्ञापन

शुरुआत में गीतानगर रामलीला पार्क में जोनल पंपिंग स्टेशन प्रस्तावित था। वहां पहले से ही एक पंपिंग स्टेशन होने के कारण स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद अब यह विश्नोई पार्क में बनेगा। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद शासन से इसकी स्वीकृति मिली। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्य अगले साल अगस्त तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed