फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2312 candidates will appear for the Police Sub-Inspector exam in two shifts at six centres.

Kanpur News: छह केंद्रों पर दो पालियों में 2312 अभ्यर्थी देंगे पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
2312 candidates will appear for the Police Sub-Inspector exam in two shifts at six centres.
कानपुर देहात। पुलिस की उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो पालियों में होगी। कुल 2312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह बातें मंगलवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 13 मार्च को परीक्षा ड्यूटी का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए लापरवाही न की जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं समन्वय के साथ करें। परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश मिलेगा। उन्होंने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक परीक्षा होगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कक्ष होंगे। अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज बढ़ापुर, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, भोगनीपुर व श्रीरामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी होगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। पुलिस की मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। यहां यहां समस्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार एवं एएसपी राजेश कुमार पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed