फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   22 month old child fell into a tub filled with water while playing, died

Kanpur: खेलते समय पानी भरे टब में गिरा 22 माह का बच्चा, मौत से मचा कोहराम

Tue, 12 Mar 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

कानपुर में खेलते समय पानी भरे टब में गिरने से 22 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
22 month old child fell into a tub filled with water while playing, died
आरव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ननिहाल में खेलते समय 22 माह का मासूम पानी भरे टब में गिर गया। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर जिले के औंग के शादीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मजदूर है। सुरेंद्र ने बताया कि वह पत्नी अनीता और 22 माह के बेटे आरव के साथ अपनी ससुराल रेऊना के पुरौली में करीब 15 दिन पहले रुकने आया था।
विज्ञापन


यहां सास मुन्नी देवी रहती हैं। पांच मार्च की शाम सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। आरव खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंच गया और पानी से भरे टब में सिर के बल गिर गया। काफी देर तक आरव के दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश की तो वह टब में बेहोश मिला। स्थानीय डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। सोमवार देर रात 1:50 बजे इलाज के दौरान आरव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed