{"_id":"67cca673e200bdc8770c10f7","slug":"217-lakh-cases-settled-rs-2678-crore-recovered-in-rashtriya-lok-adalat-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1030869-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 2.17 लाख वाद निस्तारित, 26.78 करोड़ रुपए वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 2.17 लाख वाद निस्तारित, 26.78 करोड़ रुपए वसूले
विज्ञापन
कानपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दो लाख 17 हजार 8 वादों का निस्तारण कर कुल 26 करोड़ 78 लाख 56 हजार 16 रुपए वसूले गए।
लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण दक्षिण के पीठासीन अधिकारी ने 146 और उत्तर के पीठासीन अधिकारी ने 98 वादों का निस्तारण किया। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने 12 वाद निपटाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 31,489 व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 2300 वाद निस्तारित किए गए।
जिले के न्यायिक अधिकारियों ने 61,884 वादों का निस्तारण कर कुल 20 करोड़ 69 लाख 10 हजार 884 रुपए वसूले। प्रीलिटीगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कम्पनी द्वारा 1332 वादों का निस्तारण कर कुल 6 करोड़ 9 लाख 45 हजार 132 रुपए वसूले गए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 1,53,788 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन नोडल अधिकारी शेष बहादुर निषाद व प्राधिकरण सचिव शुभी गुप्ता ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।