{"_id":"5c4233febdec22077e435564","slug":"21547842558-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़त में युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़त में युवक की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर कुड़ना मोड़ पर गुरुवार रात बाइकें टकराने से किश्ती व बांसखेड़ा के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किश्ती के युवक को परिजन इलाज के लिए कानपुर ले किए लेकिन दूसरा युवक लहूलुहान वहीं पड़ा रहा, उसके परिजनों को खबर तक नहीं की। परिजनों को जब तक खबर मिली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों ही युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
पलिया बांस खेड़ा निवासी रतन ने बताया कि भाई अखिलेश (18) गुरुवार को आलू बेचने तिस्ती के साप्ताहिक हाट गया था। वहां से रात लगभग 7:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर कुड़ना मोड़ के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय दूसरी बाइक अखिलेश की बाइक से टकरा गई। इससे अखिलेश के अलावा दूसरे बाइक पर सवार तिस्ती निवासी छोटे भी घायल हो गया। छोटे को उसके परिजन कानपुर ले का चले गए लेकिन अखिलेश वहीं पड़ा रहा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिला। इसी बीच रसूलाबाद में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले पलिया निवासी गोले ने अखिलेश के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक अखिलेश की मौत हो चुकी थी। पुत्र की मौत पर मां राधा, बहन सरिता व अर्चना और पिता भगवान दास का रो रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रतन ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।