फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ठंड से निपटने के लिए जिले को मिले 33 लाख

ठंड से निपटने के लिए जिले को मिले 33 लाख

Sat, 01 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ठंड से निपटने के लिए जिले को मिले 33 लाख
कानपुर देहात। ठंड से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने जिले को 33 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। इससेे गरीबों के लिए कंबल खरीदे जाएंगे और अलाव की व्यवस्था की जाएगी। शासन की ओर से मिली धनराशि को तहसीलवार आवंटित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने ठंड से बचाव के लिए कदम उठाए हैं। गरीबों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 30 लाख रुपये का बजट आवंटित किए गया है। जिले की सभी छह तहसील अकबरपुर, मैथा, रसूलाबाद, डेरापुर, सिकंदरा व भोगनीपुर को पांच-पांच लाख रुपए का आवंटन किया जाएगा। इस धनराशि से कंबल खरीदे जाएंगे। वहीं, तीन लाख रुपये अलाव के लिए आया है। प्रति तहसील 50 हजार रुपये सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए आवंटित होंगे। शासन ने निर्देश दिए हैं कि गरीबों को दिसंबर के पहले सप्ताह में चिह्नित कर लिया जाए। वहीं, कंबल खरीद के बाबत भी निर्देश दिए हैं। मानक के अनुसार कंबल का वजन 2 किलो 200 ग्राम से अधिक होना चाहिए। कंबल में 70 फीसदी ऊन होनी चाहिए। 15 दिसंबर तक कंबलों का वितरण सुनिश्चित किया जाना है। कंबल वितरण के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। वहीं, अधिकारियों को रात में रैन बसेरा, हाईवे के अंडर पास व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे वहां ठिठुरने वालों को कंबल दिया जा सके। शासन के निर्देश के सुविधा के अभाव में ठंड से किसी की मौत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि कंबल के लिए चिह्नित लोगों का विवरण रखा जाए। वहीं, कंबल वितरण के बाद ऐसे लोगों का विवरण तहसीलवार दर्ज कर रिकार्ड में रखा जाएगा। जिससे जरूरत पड़ने पर उसका सत्यापन किया जा सके। कर्मचारी कागजों में कंबल वितरण करके खानापूरी न कर सके इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। कंबल वितरण के लिए लगने वाले शिविरों में अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ठंड से निपटने के लिए बजट मिल गया है जिससे कंबल खरीद कर वितरित किए जाएंगे। वहीं, अलाव के लिए मिली धनराशि से सार्वजनिक चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed