{"_id":"5bedcf00bdec2269745584a5","slug":"21542311680-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी से गुजर गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी से गुजर गई मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली हावड़ा रूट पर झींझक-अंबियापुर स्टेशन के बीच शुक्रवार को चटकी पटरी से मालगाड़ी गुजर गई। पैट्रोलिंग कर रहे कीमैन की सूचना पर पीडब्लूआई स्टाफ ने पटरी की मरम्मत की। इस दौरान करीब 10 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक पर ही खड़ी रही। मरम्मत कार्य के चलते करीब 22 मिनट अप लाइन का यातायात बाधित रहा।
कीमैन प्रगति कुमार शुक्रवार की सुबह करीब 7:18 बजे अंबियापुर-झींझक स्टेशन के बीच खनपुरवा हाल्ट के पास खंभा नंबर 1075 के 1 व 3 के बीच पैट्रोलिंग कर रहा था। तभी उसकी नजर अप लाइन की चटकी पटरी पर पड़ी। इसी बीच कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही जीडीजीएच मालगाड़ी निकली। कीमैन कुछ कर पाता इसके पहले ही मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गई। इसके बाद उसने अंबियापुर स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक अंबियापुर महेन्द्र बाबू की सूचना पर पीडब्लूआई टीम मौके पर पहुंची। फिस प्लेट करकर 7:42 बजे पटरी को ठीक किया गया। पटरी की मरम्मत के दौरान ही रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहुंच गई। मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। पटरी ठीक होने के बाद धीमी गति से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
पीडब्लूआई झींझक सियाराम विंद ने बताया अप लाइन की पटरी का ज्वाइंट ठंडे गर्म के कारण खुल गया था। फिस प्लेट से कसकर पटरी ठीक कर दी गई है। ब्लाक मिलने पर पटरी बदली जाएगी। अंबियापुर स्टेशन अधीक्षक ने बताया की पटरी चटकने के कारण करीब 22 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा।