{"_id":"5bcb80c6bdec22695873be2d","slug":"21540063430-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव बोरवेल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव बोरवेल में फेंका
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर(कानपुर)। थाना क्षेत्र के काकूपुर निहाल गांव में बीते शुक्रवार बोरवेल से एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर ग्रामीणों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने रेप की आशंका से जांच की।
बीते शुक्रवार की सुबह गांव निवासी पप्पू कुशवाहा अपने खेतों पर पहुंचे ही इथे कि बोरवेल के पास गड्ढे से भीषण दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने गड्ढे में झांक कर देखा तो महिला का शव पड़ा देखकर सन्न रह गए। पप्पू ने सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से निकाल शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, पर शव की पहचान नहीं हो सकी। रेप के बाद हत्या की आशंका के चलते शिवराजपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। एसओ त्रदीप सिह ने बताया कि हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचला है। मृतका नीले रंग की जींस व काले रंग की छींटदार टॉप पहने थी, पैरों में बिछिया व हाथों में लाल रंग की एक-एक चूड़ी पहने हुए है। पोस्टमार्टम आने के बाद स्थिति का सही पता चल सकेगा।