{"_id":"5b2bebe44f1c1bf96e8b9623","slug":"21529605092-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का टैंकर पलटा, पांच घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस का टैंकर पलटा, पांच घंटे हाईवे जाम
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंतनगर के नगला हरचंद के पास नेशनल हाईवे 2 पर गुरुवार सुबह इंडेन गैस का टैंकर पलट गया। गैस रिसाव की अफवाह पर पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम पहुंची। क्रेन से टैंकर को किनारे कराया गया, तब तक हाईवे पर पांच घंटे जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को हटवाया। हादसे के बाद से ड्राइवर टैंकर छोड़कर भाग गया।
जयपुर से इंडेन गैस लाद कर इटावा जा रहा टैंकर जसवंतनगर-इटावा नेशनल हाईवे 2 पर नगला हरचंद के पास पहुंचा। इसी दौरान टैंकर चालक संजीव कुमार को झपकी आ गई। टैंकर का अगला पहिया डिवाइडर से जा टकराया। अचानक स्टेयरिंग घुमने से असंतुलित टैंकर सड़क के बीचोबीच पलट गया।
गैस रिसाव की अफवाह से नगरा हरिश्चंद्र, मलाजनी समेत कई गांवों में दहशत फैल गई। हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। चंद मिनटों में आड़े तिरछे वाहनों की लंबी कतारें तीन किलोमीटर के दायरे में तक पहुंची गईं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी जयप्रकाश ने बताया कि टैंकर से गैस रिसाव की अफवाह से कई लोग गाड़ियां छोड़कर दूर खड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम के साथ पहुंची। साथ ही गैस रिसाव को चेक करने के बाद क्रेन के माध्यम से टैंकर को सड़क किनारे हटवाया गया। पांच घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस का कहना है कि टैंकर में एलपीजी गैस भरी थी। ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ है। गैस रिसाव नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
- गैस लीक होने की अफवाह से गांवों में फैली दहशत
- पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम ने टैंकर को हटवाया