फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पांच दिन से रारी का ट्रांसफार्मर फुंका

पांच दिन से रारी का ट्रांसफार्मर फुंका

Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से रारी का ट्रांसफार्मर फुंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। विजयीपुर विकास खंड के रारी गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया है। भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शाम को अंधेरे में लोगों को खाना बनाना और खाना पड़ता है। विद्युत उपकरण शोपीस बन गए हैं।

ग्रामीण कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी सूचना उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। कोटे की दुकान से मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है। इससे शाम को अंधेरे में खाना बनाया जाता है। ग्रामीण सचिन सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र कुमार और रामस्वरूप ने बताया कि प्रदेश सरकार की ग्रामीण क्षेत्र के फुंके ट्रांसफार्मर को 48 घंटे में बदलने की घोषणा हवा हवाई साबित हो रही है। लोगों के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल रहे हैं। इससे पेयजल की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


अवर अभियंता पंकज कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसफार्मर का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। वर्कशाप में नंबर आने के बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाएगी। सही होने के बाद गांव में लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed