फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कन्नौज- कार में लगी आग, बिहार के छह लोग जिंदा जले

कन्नौज- कार में लगी आग, बिहार के छह लोग जिंदा जले

Mon, 06 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज- कार में लगी आग, बिहार के छह लोग जिंदा जले

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

सौरिख (कन्नौज)। किसी फिल्म के स्टंट सीन की तरह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे शनिवार की रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एनसीसी प्लांट के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। कार सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इनमें चार लोग कार के अंदर थे। आग से झुलसकर चारों के अस्थि पंजर ही बचे। कार का गेट खुलने से एक बच्चा व युवक सड़क पर जलती कार के पास ही गिर पड़े। सड़क से टकराने व लपटों की चपेट में इनकी भी मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाइयों व दंपति समेत दो मासूम बच्चे थे। कार में बिहार निवासी दो परिवारों के लोग थे। सभी लोग छठ पूजा के बाद बिहार से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जबर्दस्त टक्कर से कार का फ्यूल टैंक फट गया और शार्ट सर्किट से आग लग गई।


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना क्षेत्र के नगला कन्हैई गांव के पास कार्यदायी संस्था एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी) का प्लांट है। रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार हुंडई मेगना आईसी कार डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शी प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार कई फीट उछल कर पलट गई। कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। कर्मचारियों के मुताबिक कार के उछलते ही एक तरफ का गेट खुल गया। इससे एक बच्चा और युवक जलती कार के पास गिर पड़े।
विज्ञापन


कार धू-धू कर जलने लगी। आनन-फानन पुलिस को सूचना देकर कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मौके पर एक मृतक का मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह आठ बजे के करीब परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त बिहार के जनपद गोपालगंज के ग्राम निसात निवासी विनय कुमार (22) व अभय कुमार (18) पुत्र त्रिलोकी सिंह व सीवान जिले के थाना बरौली के ग्राम बतरदे निवासी आनंद कुमार (30) पुत्र बलराम शाह, खुशबू देवी (26) पत्नी आनंद कुमार व आनंद के बेटे आर्यन (7) व बेटी लाडो (3) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक विनय कुमार और अभय की दिल्ली के साकेत विहार में गारमेंट्स की दुकान है। आनंद की साकेत में बर्तन की दुकान है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। आनंद ने कुछ माह पहले ही कार खरीदी थी। पुलिस के मुताबिक गाड़ी आनंद ही चला रहा था। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एनसीसी प्लांट के पास रात डेढ़ बजे हादसा
-मृतकों में दो सगे भाइयों और दंपति समेत दो मासूम बच्चे भी शामिल
-छठ पूजा के बाद बिहार से दिल्ली जा रहे थे कार सवार लोग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed