फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   21 leaders including district head of Lekhpal Union suspended in banda

बांदा: जिलाध्यक्ष सहित लेखपाल संघ के 21 नेता निलंबित, हड़ताल के आठवें दिन प्रशासन ने कसा शिकंजा

Wed, 18 Dec 2019 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
21 leaders including district head of Lekhpal Union suspended in banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा में 8 दिनों से कार्य बहिष्कार हड़ताल पर डटे लेखपालों पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कसते हुए लेखपाल संघ नेताओं को निलंबित करना शुरू कर दिया है। यहां जनपद में इस कार्रवाई के तहत 21 लेखपाल निलंबित किए गए हैं। इनमें संघ के जिलाध्यक्ष और सभी तहसील अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों की हड़ताल जारी है। बुधवार को उनकी हड़ताल का आठवां दिन था। प्रदेश सरकार ने दो दिन पूर्व ही हड़ताल पर रोक लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को यहां संघ पदाधिकारियों पर निलंबन कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र यादव, मंत्री राकेश कुमार बुंदेला, उपाध्यक्ष गौरव सिंह व गुलाब सिंह, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप गुप्ता तथा प्रांतीय आडीटर मूलचंद्र पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

इनके अलावा सदर तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण शिवहरे, उपाध्यक्ष राज कुमार व कमलेश बाबू, मंत्री रविंद्र कुमार, उप मंत्री निशादेवी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, आडीटर सुरेश कुमार और पैलानी तहसील में अध्यक्ष हरीओम यादव व सचिव रामसजीवन, बबेरू तहसील में अध्यक्ष शिवचंद्र व सचिव दिनेश यादव तथा लवलेश, नरैनी तहसील में अध्यक्ष इंद्रजीत व सचिव लालमन सचान और अतर्रा तहसील में अध्यक्ष छत्रपाल सिंह व सचिव रामबरन को भी निलंबित कर दिया गया है।

एडीएम ने बताया कि दो सैकड़ा लेखपालों को नोटिस जारी कर तत्काल काम पर न लौटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उधर, सभी तहसील मुख्यालयों में लेखपालों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। प्रांतीय आडीटर मूलचंद्र पटेल ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से लेखपाल नहीं डरेंगे। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बालकृष्ण शिवहरे, गोकरण सिंह, महराज सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, रामजियावन, धनराज कुशवाहा, संतोष त्रिपाठी, दीपक, धर्मराज कुशवाहा आदि शामिल रहे। उधर, राजस्व संग्रह अमीन संघ जिलाध्यक्ष साबिर खां, मंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर लेखपालों के साथ अमीन संघ भी आंदोलन करेगा। उधर, तहसीलदार बबेरू विपिन कुमार ने बताया कि लेखपालों का ड्यूटी पर आना शुरू हो गया है। बुधवार को लेखपाल राकेश कुमार ने ड्यूटी पर आने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed