{"_id":"5ead78fb8ebc3e906b6019b7","slug":"201588427003-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल का कुंभ में प्रवेश 4 को, राशियों में पड़ेंगे प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल का कुंभ में प्रवेश 4 को, राशियों में पड़ेंगे प्रभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। राहुल शुक्ला -------------- 4 मई को ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। इस संबंध में पंचांग भेद भी हैं। मकर राशि में मंगल, गुरु और शनि की युति बनी हुई है। मंगल के निकलने के बाद गुरु और शनि मकर राशि में रह जाएंगे। सिर्फ इन दोनों ग्रहों की मकर राशि में युति 59 साल बाद बनेगी। ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पवन तिवारी और आचार्य मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि मकर राशि में गुर-शनि की युति 1961 में बनी थी। 11 मई की शाम शनि और 14 मई की रात गुरु ग्रह वक्री हो जाएगा। इसके बाद ये दोनों ग्रह मकर राशि में एक साथ वक्री रहेंगे।देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहेंगे वक्री गुरु 29 जून की रात धनु राशि में प्रवेश करेगा। तब तक इन दोनों ग्रहों की वक्री स्थिति देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहने वाली है। इन दोनों ग्रहों के शुभ असर से दुनियाभर में फैली महामारी का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। आर्थिक संकट पर नियंत्रण होने लगेगा। प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होगी। धनु गुरु के स्वामित्व की राशि है और मकर शनि के स्वामित्व की, ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशियों में वक्री रहेंगे। 13 सितंबर को गुरु धनु में और 29 सितंबर को शनि मकर में मार्गी होंगे। ------------- राशियों पर कुंभ राशि के मंगल का असर ----- मेष: खर्च में बढ़ोतरी के साथ ही धन के स्रोत भी खुलते नजर आ रहे हैं। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, काफी लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। -- वृष: वृष राशि के जातकों के क्रोध में वृद्धि के आसार हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, घर एवं वाहन सुख के आसार भी बन रहे हैं। ---- मिथुन: राशि के लोग के आय के माध्यम सीमित बने रहेंगे। वहीं, अचानक धन खर्च भी बढ़ सकता है । साथ ही और स्वास्थ्य संबंधी उत्पन्न हो सकते हैं। --- कर्क: धन के नए द्वार खुल सकते हैं और व्यवसाय से लाभ भी मिलेंगे। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए ये समय उचित नहीं है, इस समय विद्याध्ययन में रुकावट पैदा हो सकती है। ---- सिंह: इस अवधि में क्रोध में वृद्धि होगी। जिस वजह से दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। वहीं, इस दौरान नया कार्य शुरू होने की भी बड़ी संभावना है। ---- कन्या: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के वजह से कन्या राशि के जातकों के भाग्य में किसी प्रकार की बाधा पैदा हो सकती है। वहीं, उन्हें पेट संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ---- तुला: प्रेम संबंध इस दौरान और भी अधिक मजबूत होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और व्यवसाय में भी उन्हें मुनाफा मिलेगा। हालांकि, इस समय में खर्चों में भी बढ़ोतरी के आसार नजर आते हैं। ----- वृश्चिक: मंगल ग्रह को वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है, ऐसे में जब ये ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है तो इसका असर अवश्य पड़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि , घर व वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। --- धनु: संतान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से सहयोग मिलेगा। लेकिन गुस्सा आपके कार्यों को बिगाड़ सकता है। --- मकर: आपके सुखों में इजाफा होगा लेकिन संतान की तरफ से कोई कष्ट मिल सकता है। अपनी वाणी पर विशेष संयम बरतें। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। --- कुंभ: घर या गाड़ी खरीदने के आसार बन रहे हैं। लंबी यात्रा से आपको बचना होगा साथ ही, दांपत्य जीवन में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। --- मीन: सफलता पाने के लिए इस अवधि में आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा विवाद हो सकता है। इसके अलावा, भाग्य का साथ भी आपको कम मिलेगा।
विज्ञापन