फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हाईवे जाम कर बवाल करने में 16 को जेल भेजा

हाईवे जाम कर बवाल करने में 16 को जेल भेजा

Thu, 07 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम कर बवाल करने में 16 को जेल भेजा
कानपुर देहात। हाईवे पर बवाल करने के मामले में नामजद सभी 16 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हाईपर पर बवाल व पथराव करने के मामले में सात और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पैरवी के लिए कोतवाली पहुंचने वाले लोग पुलिस के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के बारा टोल के पास मंगलवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने ईवीएम हटाओ और सवर्ण आरक्षण के विरोध में भारत बंद का आह्वान कर इटावा-कानपुर हाईवे जाम कर दिया था। हाईवे जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन के समझाने पर उपद्रवी अभद्रता पर आमादा हो गए थे। इसके बाद पथराव किया था। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग के साथ एंटी राइट गन व आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया था। इसके साथ उपद्रवियों पर लाठियां भांजनी पड़ी थी। घटना में सीओ अर्पित कपूर, नायब तहसीलदार संजय कुमार, अकबरपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, बारा चौकी इंचार्ज विष्णुकांत तिवारी, एसडीएम का ड्राइवर वीर सिंह घायल हो गए थे।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज बारा विष्णुकांत तिवारी की तहरीर पर संगठन के जिलाध्यक्ष आघू कमालपुर निवासी अजय कुमार फौजी, कृपारामपुरवा गजनेर के रवींद्र कुमार, गिरसी घाटमपुर के संजय कुमार, राजेश कुमार, बरौर के मानष प्रताप, बेवन के रवींद्र, नबीपुर का तुलसीराम, बरौर का संदीप कुमार, सिथरा बुजुर्ग भोगनीपुर का रिंकू, बम्हरौली का रविशंकर, बीर बहादुर, चांदापुर मूसानगर का राजकुमार, झींझक मंगलपुर सौरभ, जितेंद्र सिंह, नबीपुर अकबरपुर का पीयूष, निबौली बुजुर्ग के रामस्वरुप को नामजद किया गया था। साथ ही 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देती रही। सात और लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उपद्रव के मामले में पैरवी के लिए कोतवाली आने वाले लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि नामजद सभी 16 आरोपी जेल भेजे गए हैं। अज्ञात लोगों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed