{"_id":"5b4269104f1c1bae288b5600","slug":"201531078928-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। बिल्हौर के कई युवा कानपुर-फर्रुखाबाद के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन पर जुट रहे हैं और बृहद हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान चला रहे युवा और दैनिक यात्री रेल अफसरों और सांसद अंजू बाला से कई बार ट्रेनों के ठहराव की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रविवार को युवा अजातशत्रु शुक्ला और अजयकांत बाजपेई, राजेंद्र, श्याम नारायण पांडे ने बिल्हौर रेलवे स्टेशन से बिना रुके निकलने वाली ट्रेनों के ठहराव के लिए अपने कई साथियों के साथ कस्बे में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अजयकांत ने बताया कि जुलाई में स्कूल कालेज खुल चुके हैं। रोजाना हजारों की संख्या में युवाओं का कानपुर से आना-जाना है लेकिन सिर्फ ट्रेन एक हैं ऐसे में युवाओं को आने-जाने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्र की जनता बिल्हौर में टाटा-छपरा, अनवरगंज-आनंद विहार, कामाख्या, गोरखपुर बांद्रा जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों के मात्र 30 सेकेंड के ठहराव के लिए सांसद अंजू बाला से कई बार गुहार लगा चुके हैं। सांसद ने कई बार सार्वजनिक तौर पर ट्रेनों को रुकवाने का भरोसा दिया, लेकिन लोकसभा चुनाव करीब हैं पर आज तक बिल्हौर में एक ट्रेन न रुकी। अभियान 10 जुलाई 2018 तक चलेगा। इसके बाद हस्ताक्षर पुलिंदा भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, रेलमंत्री आदि को भेजा जाएगा। अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में भाग लिया।