फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बंपर ड्रॉ का सब्जबाग दिखा छह लाख ठगे

बंपर ड्रॉ का सब्जबाग दिखा छह लाख ठगे

Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बंपर ड्रॉ का सब्जबाग दिखा छह लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। 25 लाख की बंपर ड्रा (लाटरी) निकलने का सब्जबाग दिखाकर ग्रामीण से छह लाख की ठगी हो गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव कुंदन नगला निवासी मुकुट सिंह वर्मा ने एसपी से की शिकायत में बताया कि पांच जुलाई को किसी राजकुमार नाम के व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह एयरटेल कंपनी से बोल रहा है। युवक ने बताया कि उसके (मुकुट सिंह) के मोबाइल नंबर पर 25 लाख रुपयों की लाटरी निकली है।
विज्ञापन


फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना बैंक खाता नंबर दिया। कहा कि 25 लाख रुपये लेने के लिए उक्त खाते में रुपये डालने होंगे। मुकुट सिंह ने बताए गए खाता नंबर में अलग-अलग क्रम में रुपये जमा करा दिए। कुछ दिन बात जालसाज ने किसी प्रकाश कुमार के नाम का खाता नंबर दिया और रुपये जमा कराने को कहा। पीड़ित ने बताया कि तीसरी बार फोन करने वाले व्यक्ति ने फिर से नया खाता नंबर दिया। इस तरह अलग-अलग तिथियों में पीड़ित ने छह लाख रुपये जमा करा दिए। 11
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्तूबर को चौथी बार फोन आने व रुपये जमा करने की बात पर पीड़ित को जालसाजी की आशंका हुई। पीड़ित मुकुट सिंह का कहना है कि 25 लाख के लालच में उसने दो बीघे खेत पांच लाख सात हजार में बेचा दिए। साथी ही बाकी रुपये ब्याज पर लिए। पीड़ित ने एसपी से जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की है।


फोटो संख्या 9: जानकारी देता मुकुट सिंह
25 लाख का सब्जबाग दिखा छह लाख ठगे
जालसाजों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर लाखों की लाटरी निकलने का दिया झांसा
पीड़ित ने दो बीघे जमीन व ब्याज पर रुपये लेकर बताए गए बैंक खाते में जमा कराई रकम, एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed