{"_id":"59b2f4674f1c1bf07f8b53cf","slug":"201504900199-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर मोड़ के पास बुधवार को डीसीएम की केबिन में रखी स्टेप्नी का टायर फट गया। इससे खलासी जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के खलासी को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा है। उरई, जालौन निवासी डीसीएम चालक आनंद कुमार ने बताया कि वह झांसी से कानपुर जा रहा था। रास्ते में स्टेप्नी का टायर बनवाया था। उसे डीसीएम की केबिन में रख दिया। सिखमापुर मोड़ के पास पहुुंचते ही केबिन में रखी स्टेप्नी का टायर फट गया। इससे केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उरई, जालौन निवासी खलासी आसिम (30) जख्मी हो गया। उपचार के लिए पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
टायर फटने से खलासी जख्मी, रेफर
टायर फटने से खलासी जख्मी, रेफर