फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौ

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौ

Tue, 25 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज। कुसुंभी स्टेशन के पास बंद रेलवे क्रासिंग से रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रैक पर देख गेटमैन ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। ट्रैक पर शव पड़ा होने से करीब बीस मिनट तक अवध एक्सप्रेस आउटर पर खड़ी रही। अजैगन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। तब कहीं जाकर डाउन ट्रैक पर रेल संचालन शुरू हो सका।


सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुभीं स्टेशन के पास बंद पड़ी रेलवे क्रासिंग से अजगैन के बरुवा गांव निवासी पप्पू सिंह (50) साइकिल से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रही अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अवध एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक पर आ गई। गेटमैन ने ट्रेन का आउटर पर इमरजेंसी ठहराव कराने के साथ ही घटना की जानकारी स्टेशन
विज्ञापन



मास्टर को दी। एसएम ने मामले की जानकारी जीआरपी पोस्ट को दी। जीआरपी का कार्यक्षेत्र न होने से जीआरपी प्रभारी सीपी सिंह ने अजगैन थाना प्रभारी संतोष तिवारी को जानकारी दी। करीब 20 मिनट बाद अजगैन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाकर पीएम को भेजा। ट्रैक से शव हटने के बाद अवध एक्सप्रेस कानपुर के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत
ट्रैक पर शव पड़ा होने से करीब 20 मिनट खड़ी रही अवध एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed