फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   201 people fled from quarantine centers from kanpur dehat

लॉकडाउन: कानपुर देहात के क्वारंटीन सेेंटरों से 201 लोग भागे, पुलिस ने सीमाओं पर बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
201 people fled from quarantine centers from kanpur dehat
कानपुर देहात की सीमा पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों को जिले की सीमा पर रोकने की योजना सफल नहीं हो पा रही है। बुधवार को भी कानपुर-आगरा हाइवे पर सिकंदरा में बैरियर लगा होने के बावजूद बड़ी संख्या में पैदल लोगों का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन


कानपुर नगर की रायपुर सीमा पर डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना पास वाले वाहनों का आवागमन कतई न होने पाए। वहीं जिले मेें 275 स्कूलों में बने क्वारंटीन सेंटरों में तीन हजार से अधिक लोगों को रोका गया था। 
विज्ञापन


इनमें से बुधवार को 201 लोग भाग गए। वहीं मंगलवार को 142 लोग बिना बताए चले गए थे। जिले में अभी तक कुल 13 कोरोना संदिग्धों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मेें रखा गया। इनमें से चार के सैंपल जांच को भेजे गए, तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली से उड़ीसा जा रहे एक युवक को अकबरपुर अंडरपास के नीचे रोका गया। जांच में संदिग्ध पाये जाने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं भोगनीपुर पुलिस ने लॉकडाउन के बावजूद मस्जिद में नमाज करने के लिए लोगों के एकजुट होने पर छह लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed