{"_id":"6983a9051a652aee830a30be","slug":"20000-bonus-will-be-given-for-building-pms-house-in-one-year-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1416301-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक साल में पीएम आवास बनवाने पर मिलेगा 20 हजार बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक साल में पीएम आवास बनवाने पर मिलेगा 20 हजार बोनस
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के लिए राहत और प्रोत्साहन देने वाली तैयारी की गई है। डूडा (जिला शहरी विकास अभिकरण) विभाग की ओर से योजना 0.2 के तहत मकान निर्माण समय पर पूरा करने वाले पात्र लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अभी तक पांच हजार पात्रों के आवेदन डूडा विभाग के पास पहुंच चुके हैं। करीब 15 हजार से अधिक आवेदन पत्रों का सत्यापन हो चुका है। अभी 500 से अधिक आवेदन जांच को लंबित हैं। विभाग की तरफ से पहली सूची 3500 पात्रों की शासन को भेजी गई थी। जिसमें तीन हजार पात्रों के खाते में जनवरी माह में पहली किस्त की धनराशि पहुंच चुकी है। अब जल्द ही अगली सूची के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने की तैयारी चल रही है। पीएम आवास योजना शहरी 0.2 के तहत आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली किस्तों में बदलाव किया गया है।
पहले पहली किस्त में 50 हजार, दूसरी में डेढ़ लाख और तीसरी में 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था। अब बदलाव करके पहले किस्त में एक लाख, दूसरी किस्त में एक लाख और तीसरी में 50 हजार रुपये दी जाएगी। इसके साथ जो लाभार्थी एक वर्ष के भीतर अपना आवास निर्माण पूरा कर लेगा उसे प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। परियोजना निदेशक मो. आवेशखान ने बताया कि प्रोत्साहन का उद्देश्य आवास निर्माण में तेजी लाना और लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से अपने पक्के मकान का सपना पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत पहले से निर्धारित किश्तों के अतिरिक्त यह राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।