{"_id":"692b4e1f20128545de0afcb6","slug":"20-times-more-narcotic-substances-than-marijuana-were-being-smuggled-from-delhi-ncr-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1344018-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिल्ली एनसीआर से हो रही थी गांजे से 20 गुना ज्यादा नशीले पदार्थ की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिल्ली एनसीआर से हो रही थी गांजे से 20 गुना ज्यादा नशीले पदार्थ की तस्करी
विज्ञापन
कानपुर। गांजे से 20 गुना अधिक नशीले पदार्थ (टेट्राहाइड्रो कैनाबिनॉल) की तस्करी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से की जा रही है। चकेरी से शुक्रवार को गिरफ्तार हुए कुनाल गुप्ता, अर्जुन सिंह, मनीष ने मास्टरमाइंड और गिरोह के अन्य सदस्यों की अहम जानकारी दी है। क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम सरगना की तलाश में जुट गई है। एनसीआर से टेट्राहाइड्रो कैनाबिनॉल को मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़ में सप्लाई करने का पता चला है। कमिश्नरी पुलिस ने वहां की पुलिस को इनपुट दिए हैं। कुछ सप्लायर की जानकारी भी दी है।
एसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके और उनकी स्वाट टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100.38 ग्राम टेट्राहाइड्रो कैनाबिनॉल और 3.68 ग्राम कोकीन बरामद किया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि यह दिल्ली एनसीआर से माल लाया करते थे। किसी को पता न चले उसके लिए सीधी ट्रेन या बस पकड़कर एनसीआर नहीं जाते थे। कभी जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से फिर गुरुग्राम में डील करते थे। इसी तरह कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से मेरठ और मेरठ से गाजियाबाद तक सफर करते थे। एसीपी क्राइम के मुताबिक तीनों आरोपियों का तरीका यह था कि इससे उन पर किसी का शक नहीं जाएगा। अगर किसी ने पकड़ा भी तो कड़ियां खंगालना मुश्किल होगा। तीनों नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए स्कूटी या दोपहिया वाहन का इस्तेमाल कर रहे थे।
-- -- -- -- -- -
कोकीन की खेप आने के मिले साक्ष्य
टेट्राहाइड्रो कैनाबिनॉल की तस्करी से जुड़े गिरोह के कुछ लोग कोकीन की तस्करी भी कर रहे हैं। इनका टारगेट कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत ऐसे प्रदेश हैं जहां काफी शैक्षणिक संस्थान हैं। वहां दूसरे राज्यों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। कुछ में विदेशी छात्र भी रहकर इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ माह पहले शहर में कोकीन की खेप आने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस, स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच इसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गिरोह से जुड़ी युवतियों की तलाश जारी
लखनऊ, नोएडा और दिल्ली पुलिस ने कमिश्ररी पुलिस को गिरोह से संबंधित कुछ इनपुट दिए हैं जिनकी मदद से पुलिस गिरोह में शामिल युवतियों की तलाश कर रही है। यह मूलरूप से कानपुर की रहने वाली नहीं हैं लेकिन इनका तीसरे और चौथे दिन दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। क्राइम ब्रांच की टीम ऐसी युवतियों की तलाश कर रही है।
-- -- -- -- --
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से टेट्राहाइड्रो कैनाबिनॉल की तस्करी होने का पता चला है। क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को उसी क्षेत्र में मास्टरमाइंड का पता चल गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
- सुमित सुधाकर रामटेके, एसीपी क्राइम