फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 thousand was spent for the patient in IDH in hallet kanpur, then referred to Lucknow

Kanpur: आईडीएच में रोगी के 20 हजार खर्च कराए, फिर कर दिया लखनऊ रेफर, अधिकारी बोले- जानकारी नहीं है

Wed, 21 Dec 2022 08:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Dec 2022 08:03 PM IST
सार

कुत्ता काटने के रोगी की प्लास्टिक सर्जरी की व्यवस्था हैलट में भी उपलब्ध है। इसके बावजूद मरीज के बीस हजार रुपये खर्च करवाए और लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या का कहना है कि रेफर क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
20 thousand was spent for the patient in IDH in hallet kanpur, then referred to Lucknow
हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हैलट के आइडीएच में भर्ती कुत्ता काटने के रोगी के परिजनों से डॉक्टरों ने बाहर से 20 हजार रुपये की दवाएं मंगाई। मेडिकल स्टोर के दलाल ने छह हजार रुपये का इंजेक्शन दिलाया। इसके बाद रोगी को प्लास्टिक सर्जरी के नाम पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि हैलट के सर्जरी विभाग में प्लास्टिक सर्जन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

बांदा निवासी गोविंद ने बताया कि उसके बेटे अंशू यादव (2) का आठ दिसंबर को कुत्ते ने मुंह नोच लिया था। हैलट के संक्रामक रोग अस्पताल में उसका 15 दिन तक चलता रहा। कुत्ता काटने की सारी दवाएं बाहर से मंगाई गईं। पहली बार छह हजार का इंजेक्शन लगाया गया। दूसरी बार बिरहाना रोड में दो हजार रुपये का इंजेक्शन मिला।

विज्ञापन

चार-चार सौ रुपये की दवाएं भी मंगाई गईं। इसमें उसका 20 हजार रुपये खर्च हुआ, लेकिन बच्चे को पूरा आराम नहीं मिला। इसके बाद में प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसका कहना है कि उसे पता ही नहीं था कि हैलट के सर्जरी विभाग में भी प्लास्टिक सर्जन तैनात हैं।

हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या का कहना है कि रेफर क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। दवाएं महंगी होती हैं, कहां कितने की दवा मिलती है, इसका पता नहीं है। फिर भी मामले की जानकारी की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed