फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 health workers including three doctors found missing

Kanpur News: तीन डॉक्टर सहित 20 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
20 health workers including three doctors found missing
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने सोमवार दोपहर सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। वहां तीन डॉक्टरों सहित 20 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का निरीक्षण किया। दोपहर तक ओपीडी में 39 मरीज देखे गए थे। उन्होंने वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो वह दंग रह गए। सीएचसी में डॉ.अफसर रईस, डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ.रितू सिंह, सुमित रंजन, अंजली, प्रियंका, मनोज कुमार, मोनिका कटियार, शिवम कटियार, सौरभ कुमार, प्रतिभा, अजीत सिंह राना, मेघा शाक्य, सुरेश बाबू, अशेय आलम, जुबैर आलम, इंद्र पाल सिंह, सुषमा देवी, मंगल आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के एक साथ गायब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ही कमजोर लग रहा है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके साथ ही कमजोर व्यवस्था पर सीएमओ से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
जांच में फंसे फार्मासिस्ट को मिल रहा संरक्षण
फर्रुखाबाद। शमसाबाद सीएचसी के फार्मासिस्ट के आवास पर जुलाई में डीएम के निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में दवाई मिली थी। डीएम ने दवा की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम से जांच कराने के बाद दवाई सील करवा दी थी। इसके बाद सीएमओ ने कमेटी गठित कर जांच कराई। कमेटी ने सीएचसी के दोनों फार्मासिस्टों को दोषी ठहराते हुए उनके स्थानांतरण के साथ फार्मासिस्ट विजय पाल के निलंबन की संस्तुति की थी। अधिकारियों के संरक्षण के चलते कार्रवाई के नाम पर स्थानांतरण तक नहीं किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह सीएमओ से जांच रिपोर्ट तलब करेंगे। शीघ्र ही दोषी फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed