{"_id":"6ab2de3c2f458474e70379ba","slug":"20-day-fair-kicks-off-in-jainpur-on-budhwa-mangal-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-149347-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुढ़वा मंगल पर जैनपुर में 20 दिवसीय मेला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुढ़वा मंगल पर जैनपुर में 20 दिवसीय मेला का शुभारंभ
Wed, 23 Sep 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। जैनपुर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार बुढ़वा मंगल पर लगने वाले 20 दिवसीय मेले का मंगलवार को राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व किदवई नगर कानपुर के विधायक महेश त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। मंदिर में क्षेत्रीय लोगों के अलावा सीमावर्ती जनपद जालौन के सैकड़ों भक्तों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार झंडे चढ़ाकर हलुआ पूड़ी और गुलगुलों का भोग लगाया।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं मेले में जमकर खरीदारी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमेटी ने ड्रोन कैमरे से मेला में निगरानी कराई। मेला परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। मेला व्यवस्थापक महेंद्र सिंह ने बताया कि चालीस वर्षों से मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में सीओ सौरभ कुमार ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जैनपुर स्थित राम-जानकी हनुमान मंदिर में मेला का शुभारंभ करने आए किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी व राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, राजपुर चेयरमैन अंशु त्रिपाठी का मंदिर के महंत बाबा शिवपाल दास ने माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इधर श्रद्धालुओं ने देर शाम तक मंदिर में मत्था टेककर पूजा अर्चना की। पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने झूला में झूलकर भरपूर आनंद लिया महिलाओं ने गृहस्थी के सामान और मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की।
विज्ञापन
.....................
सुरक्षा के लिए मेले में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित
जैनपुर स्थित मंदिर परिसर में आयोजित 20 दिवसीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। पहले दिन सुरक्षा के मद्देनजर मेला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा 10 महिला कांस्टेबल समेत 20 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजपुर प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि व्यवस्था की दृष्टि से अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।