फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 bed pedeatric icu in district hospital

जिला अस्पताल में बीस बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू बनेगा

Wed, 19 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
20 bed pedeatric icu in district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल में पंद्रह दिन के अंदर बीस बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू बनाया जाएगा। यह जानकारी जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए मंडलायुक्त राजशेखर ने दी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या, सैंपलिंग को दोगुना करने की तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन के लिए जिलों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर है।

इसके पूर्व मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेट मरीज रश्मी बानो से फोन पर हालचाल लिया। महिला ने कंट्रोल रूम से प्रतिदिन फोन आने, दवाओं की उपलब्धता आदि सुविधाएं मिलने की बात कही। कोविड कंट्रोल रूम में नियुक्त डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि वैक्सीनेशन, क्वारंटीन लोग, दवा वितरण आदि का विवरण रजिस्टरों में रोज दर्ज किया जाता है। मंडलायुक्त ने निगरानी समितियों को गांवों मेें सक्रिय रहकर कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed