फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मांगों को लेकर पावर प्लांट के मजदूरों ने धरना दिया

मांगों को लेकर पावर प्लांट के मजदूरों ने धरना दिया

Wed, 12 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर पावर प्लांट के मजदूरों ने धरना दिया
सजेती। नेयवेली पावर प्लांट में विभिन्न कंपनियों के अंडर में काम कर रहे दैनिक मजदूरों ने मंगलवार को काम बंद कर धरना दिया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एनएलसी (नेयवेली) के प्रशासनिक प्रबंधक को सौंपा। मजदूरों का आरोप है कि उनसे काम अधिक करवाया जाता है जबकि, मजदूरी का भुगतान कम किया जाता है। वहीं, सुविधाओं का अभाव भी बताया। क्षेत्र के यमुना पट्टी इलाके में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता के थर्मल ताप विद्युतगृह में एनएलसी (नेयवेली) के अंडर में कई कंपनियां कार्य कर रही हैं। इनमें विभिन्न जिलों और प्रांतों के मजदूर दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। मजदूरों के नेता वीरेंद्र और गनेश प्रसाद ने बताया कि नियमानुसार कुशल श्रमिकों को 510 रुपये और अकुशल श्रमिकों को 359 रुपये दैनिक के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाना चाहिए। जबकि, कंपनियों के ठेकेदार उनको अपने ढंग से भुगतान कर रहे हैं। यह भी बताया कि मजदूरों से निर्धारित 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह एमएस, बीआरके, सांगा और सीडीआन कंपनियों के अंडर में काम कर रहे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। और सभी मजदूर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर कंपनियों के ठेकेदार और अधिकारी मजदूरों को मनाने में जुट गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद मजदूरों ने धरना खत्म किया और काम पर वापस लौटे। धरना और विरोध प्रदर्शन करने वाले मजदूरों सूरजभान सिंह, योगेंद्र यादव, सनोज सिंह, रामसहोदर, सरमन कुमार और निभूलाल पाठक सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायतों और मांगों से संबंधित 14 सूत्री ज्ञापन नेयवेली कंपनी के प्रशासनिक प्रबंधक को सौंपा है। इस बारे में एनएलसी कंपनी के एचआर हेड रंगबहादुर सिंह ने बताया कि मजदूरों ने सांकेतिक धरना दिया था। उनकी जायज मांगों पर विचार कर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed