फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नहर सफाई के टेंडर छीने, मारपीट, हंगामा

नहर सफाई के टेंडर छीने, मारपीट, हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नहर सफाई के टेंडर छीने, मारपीट, हंगामा
उन्नाव। नहर विभाग के दफ्तर में गुरुवार को नहरों की सफाई के टेंडर डालने के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट हुई। भाजपा के नजदीकी विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले युवक ने एक ठेकेदार को गेट पर ही पकड़ा और टेंडर डालने से रोका। इंकार करने पर भाजपा के एक जिला पदाधिकारी के भतीजे और उसके साथी ने एक बुजुर्ग ठेकेदार व उसके भतीजे के साथ मारपीट कर टेंडर वाली बैग छीन लिया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के दबाव में युवकों ने ठेकेदार को बैग लौटाया। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया आधे घंटे के लिए बढ़ाई गई। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो शारदा नहर विभाग के एक्सईएन ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि अभी तक ठेकेदार ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शारदा नहर विभाग ने नहरों की सिल्ट सफाई के 72.53 लाख की लागत के 16 कार्यों के लिए निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की थीं। सभी काम 10 लाख से कम लागत के होने से विभाग ने ई-टेंडरिंग के बजाए सीधे टेंडर मांगें थे। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तक टेंडर पड़ने थे। हसनगंज के अमोइया निवासी ठेकेदार श्याम सिंह अपने पिता हरिनाथ के साथ 11:30 बजे शारदा नहर विभाग कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पहले से खड़े भाजपा के नजदीकी विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले युवक ने श्याम सिंह को गेट पर ही रोक लिया और टेंडर न डालने का दबाव बनाया। ठेकेदार हरिनाथ सिंह ने भी विरोध किया तो भाजपा के जिला पदाधिकारी का भतीजा व उसके साथी ने धक्कामुक्की कर श्याम सिंह और हरिनाथ का बैग छीना। धक्कामुक्की में उन्हें चोटें भी आईं। बवाल की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और सीओ सिटी उमेश त्यागी, कोतवाली पुलिस पहुुंची। सिटी मजिस्ट्रेट ने बाहरी लोगों को वहां से हटवाया। बैग की तलाश कराई। तब करीब आधे घंटे बाद एक युवक ने ठेकेदार का बैग लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक हिरासत में लिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वंचित रह गए ठेकेदारों के भी टेंडर डलवाए गए। शारदा नहर विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार झा ने टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


- सत्तादल के करीबी बताने वालों ने ठेकेदारों को रोका
- उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो एक्सईएन ने टेंडर प्रक्रिया निरस्त की
- एक हिरासत में, सीओ सिटी बोले, पीड़ित तहरीर दे तो रिपोर्ट दर्ज कर करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed