फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जुहारी देवी की छात्राओं ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

जुहारी देवी की छात्राओं ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

Sat, 29 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जुहारी देवी की छात्राओं ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। पूज्य भाऊराव देवरस महाविद्यालय मुक्तापुर में आयोजित अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में जुहारी देवी महाविद्यालय की टीम ने महिला महाविद्यालय की टीम को 11अंकों से हराकर फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय की ओर से पूज्य भाऊराव देवरस महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में एएनडीएनएम महाविद्यालय, विश्व विद्यालय कैम्पस, पीबीडी महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय, जुहारी देवी महाविद्यालय, एसएनसेन एवं वंशी कालेज बिठूर की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच जुहारी देवी महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें महिला महाविद्यालय निर्धारित समय में 32 अंक बना सकी जबकि जुहारी देवी की महिला खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर 43 अंक बनाकर 11 अंको की बढ़त हासिल की। इस तरह जुहारी देवी महाविद्यालय टीम ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान विजेता टीम के खिलाडिय़ों को डीएम राकेश कुमार सिंह ने प्रतीक चिंह व ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। क्योंकि खेलों से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान विश्व विद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डा.ॅ आर पी सिंह, प्रबंधक अविनाश सिंह चौहान, नरेश पांडेय, अरविंदर तिवारी, राम मिश्र, राघवेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, लक्ष्मीपति पाठक, प्राचार्य मो. असफर खान, अरविंदर सिंह सहित क्षेत्र के कई कालेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed