फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 11 Jul 2017 06:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
उन्नाव। खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध के सीने में अचानक दर्द होने पर वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में मौजूद किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजन वृद्ध को झोलाछाप के यहां इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन


उपचार के दौरान वृद्ध की तबियत गंभीर होने पर उसे सीएचसी भेजा गया, यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। डाक्टर ने जहर से मौत होने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के छोटी रावल गांव निवासी सिद्धिनाथ साहू (60) मंगलवार सुबह फसल की रखवाली को घर से निकले थे। तभी वृद्ध के सीने पर अचानक दर्द हुआ और अचेत होकर गिर पड़े। पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने वृद्ध की हालत देख उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में पहुंचे परिजन उसे एक झोलाछाप के यहां ले गए। झोलाछाप ने उपचार के दौरान वृद्ध को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत और गंभीर हो गई। इस पर उसने अचलगंज सीएचसी ले जाने की बात कहकर उपचार से हाथ खड़े कर लिए। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे।


जहां डाक्टर ने तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में डा. तौसीफ ने जहर से मौत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी कुंता व बेटे सुंदर ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी है।

-परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
-जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जहर से मौत होने की संभावना जताई
-थानाक्षेत्र अचलगंज के रावल गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed