{"_id":"595e790d4f1c1b96798b46ab","slug":"191499363597-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ममेरी बहन को बेचा, शादी का झांसा देकर सहेली क ो साथ में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ममेरी बहन को बेचा, शादी का झांसा देकर सहेली क ो साथ में रखा
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सीतापुर निवासी युवक ने भाई-बहन के रिश्ते का कलंकित कर दिया। युवक ने देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी ममेरी बहन को बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया और वहां 20 हजार में बेच दिया। इसके बाद ममेरी बहन की सहेली को शादी का झांसा देकर हरियाणा बुलाकर साथ में रखा। किसी तरह युवती ने फोन के जरिए परिजनों को वाकया बताया। इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस सर्विलांस के जरिए दोनों लड़कियों तक पहुंची और गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई।
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के सेजकला गांव निवासी जीतेंद्र पुत्र मत्ते की ननिहाल हरदोई देहात क ोतवाली क्षेत्र में है। जीतेंद्र अक्सर ननिहाल में रहता था। इस दौरान उसने ममेरी बहन और उसकी सहेली से मधुर संबंध बना लिए। आरोप है कि वह चार जून को ननिहाल आया। पांच जून को 21 वर्षीय ममेरी बहन को बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया। परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे कि 10 जून को उसके ममेरी बहन की सहेली (19) भी परिजनों को बगैर बताए हरियाणा चली गई। इस पर दोनों के परिजनों ने देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लड़कियों क ो बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में लगी थी कि सप्ताहभर पहले जीतेंद्र की ममेरी बहन ने परिजनों को फोन किया और खुद के हरियाणा होने की जानकारी दी। पुलिस कान आने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। एक टीम हरियाणा पहुंची। वहां दोनों लड़कियों के साथ ही जीतेंद्र और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक जीतेंद्र अपनी ममेरी बहन को टहलाने की बात कह कर हरियाणा ले गया। जहां गोलू नाम के युवक को 20 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर ममेरी बहन की सहेली को भी अपने पास बुला लिया। दोनों को पास के ही अलग- अलग कमरे में रखता था। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि जीतेंद्र और गोलू के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों से पूछताछ क ी जा रही है। लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- युवक ने ममेरी बहन को बेचा
- शादी का झांसा देकर बहन की सहेली क ो रखा साथ
- ममेरी बहन और उसकी सहेली से पहले से था मिलना जुलना
- सर्विलांस के जरिए लड़की तक पहुंची पुलिस