फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   19 prisoners busy preparing for board exams

Kanpur News: बोर्ड परीक्षा से पूर्व तैयारी में जुटे 19 बंदी

Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
19 prisoners busy preparing for board exams
कानपुर। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब सिर्फ 48 दिन बाकी हैं। जिला कारागार में बंद बंदियों ने भी बोर्ड परीक्षा के लिए कमर कस ली है। जेल अधीक्षक डा. बीडी पांडेय ने बताया कि इस बार 19 बंदियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए फाॅर्म भरा था। इसमें इंटरमीडिएट के लिए 11 और आठ बंदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरा है। इसमें से छह बंदियों को जमानत मिल चुकी है। जमानत पर रिहा हो चुके बंदियों के लिए भी परीक्षा फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा से 10 दिन पहले सभी बंदियों को प्रवेश पत्र दे दिया जाएगा। जेल के बंदी जो भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते है, उन्हें जेल प्रशासन की तरफ से सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed