{"_id":"61b502a6a56f7f5e68628574","slug":"18700-cases-settled-in-national-lok-adalat-compensation-given-to-the-victims-akbarpur-news-knp669044958","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 18700 वाद निस्तारित, पीड़ितों को दिलाई क्षतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 18700 वाद निस्तारित, पीड़ितों को दिलाई क्षतिपूर्ति
विज्ञापन
लोक अदालत में वृद्धा से जानकारी लेते जिला जज। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती कचहरी व छह तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 18700 वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान नौ करोड़ 19 लाख 56 हजार 744 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल कर पीड़ित पक्षों को क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
माती कचहरी में शनिवार को जिला जज अनिल कुमार झा के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज ने छह वादों का निस्तारण कर 4,02,244 रुपये अर्थदंड वसूला।
एडीजे राजेश कुमार ने 45, डॉ. शालिनी सिंह ने 50, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन देवराज प्रसाद सिंह ने 41 वादों का निस्तारण कर 2,46,35,000 रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई।
विज्ञापन
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष महेंद्र कुमार आर्य ने 15 वादों का निस्तारण कर 30 हजार रुपये वसूला। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बकर शमीम रिजवी ने 326 वाद निस्तारित किए। सीजेएम शिवानंद मुख्य न्यायिक अधिकारी ने 2034 वाद निस्तारित कर 3,08,220 रुपये वसूला।
एसीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने 473 वाद निस्तारित कर 2,51,380 रुपये वसूले। बैंक रिकवरी के 972 वादों का निस्तारण करते हुए छह करोड़ 58 लाख 38 हजार 592 रुपये वसूला गया। उधर सभी छह तहसीलों में 5942 वादों का निस्तारण कराया गया।