{"_id":"696aa280eb2f0dde6801515b","slug":"185-self-help-groups-will-have-to-be-prepared-every-day-the-responsibility-assigned-to-dmm-kanpur-news-c-220-1-ka21001-136930-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हर दिन तैयार करने होंगे 185 स्वयं सहायता समूह, डीएमएम को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हर दिन तैयार करने होंगे 185 स्वयं सहायता समूह, डीएमएम को सौंपी जिम्मेदारी
Sat, 17 Jan 2026 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में 5563 समूह तैयार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष मात्र 2.64 फीसदी की समूह तैयार किए जा सके हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला मिशन प्रबंधकों (डीएमएम) को प्रतिदिन 185 समूह तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही महिलाओं को योजनाओं का लाभ देते हुए लोकोस एप पर डाटा फीड करने को कहा गया है।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में करीब नौ हजार समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्व रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके अलावा शासन ने 5563 अन्य समूह तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन एनआरएलएम विभाग ने मार्च 2025 से 15 जनवरी तक मात्र 147 स्वयं सहायता समूह ही तैयार किया। सीडीओ विधान जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सक्रियता बढ़ाने को कहा। साथ ही सभी डीएमएम को ब्लॉक तय कर प्रतिदिन समूह तैयार किए जाने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही रोज होने वाली प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त एनआरएलएम गंगाराम वर्मा ने बताया कि समूह गठन के दौरान जीरो पावर्टी में चिह्नित परिवार, पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय परिवार, पीएम आवास से लाभांवित व मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा निराश्रित महिला व दिव्यांग पेशन धारक परिवार को वरीयता क्रम में रखा जाएगा। इसके लिए डीएमएम पूजा वर्मा को अकबरपुर व डेरापुर ब्लॉक, अंकित गुप्ता अमरौधा, राजपुर, बृजेश गौतम झींझक, संदलपुर, तौकीर आलम मैथा, रसूलाबाद और निखा सचान मलासा व सरवनखेड़ा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही बीएमएम अपने आवंटित क्लस्टर में मौजूद रहकर समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, राशन डीलर, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सहयोग लेकर लक्ष्य को पूरा करेंगे।