{"_id":"6aee30aea1925eee7607ddd2","slug":"185-passengers-found-travelling-without-tickets-in-the-train-fined-rs-152-lakh-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151747-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रेन में बिना टिकट सफर करते मिले 185 यात्री, 1.52 लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रेन में बिना टिकट सफर करते मिले 185 यात्री, 1.52 लाख का जुर्माना वसूला
Sat, 07 Nov 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुखरायां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बिना टिकट व अनियमित यात्रियों के खिलाफ एम्बुश चेक अभियान चलाया गया। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान टीटीई (यात्रा टिकट परीक्षक) ने 185 को बिना टिकट व अनियमित टिकट होने पर पकड़ा। उनसे 1.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों से पुखरायां स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। सघन जांच के चलते बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश या फिर बाहर निकलने नहीं दिया गया।
गाड़ी संख्या 11109 लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस, 20104 मुंबई एलटीटी एसएफ एक्सप्रेस, 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल सहित नौ गाड़ियों में जांच की गई। विशेष रूप से सभी ट्रेनों के महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई। जांच में कुल 185 बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले व गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,52,135 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
अचानक टिकट की चेकिंग होते देख बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। स्टेशन की टिकट खिड़की पर टिकट लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां मुख्य टिकट निरीक्षक एमएल मीणा, ज्ञान सिंह, नीरज वर्मा, उप मुख्य टिकट निरीक्षक महेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक जगधारी सहित आठ स्टाफ मौजूद रहे।