{"_id":"5ed3bcf18ebc3e90354c76fe","slug":"181590934769-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1 में बदलेगा मंदिरों, चर्चों और गुरुद्वारों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1 में बदलेगा मंदिरों, चर्चों और गुरुद्वारों का समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर राहुल शुक्ला फोटो भी है। ------------------ अनलाक एक में 8 जून से मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च खोलने की शुरुआत होगी। इसको लेकर शहर में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। खास बात यह रहेगी कि समय में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का विशेष ख्याल रखा जाएगा। ------ अरदास से निकलने वाली तरंगें लाभ देंगी यह एक अच्छा निर्णय है। धर्म स्थल खोलने के दूरगामी परिणाम होंगे। जिसके चलते निश्चित रूप से देश को करोना से राहत मिलेगी। किसी भी विपदा के समय इंसान ईश्वर की सहायता मांगने धर्म स्थल पर जाता है। ऐसे समय में धर्म स्थलों के बन्द होने से व बीमारी के फैलने से लोग डरे व सहमे हुये थे। ऐसे में सरकार का धर्म स्थलों को खोलना संजीवनी का कार्य करेगा। नित्य होने वाली अरदास से उत्पन्न होने वाली तरंगों से निश्चित रूप से देश को करोना से जल्द राहत मिलेगी | सभी गुरुद्वारों को सैनीटाईज करने के साथ साथ आने वाले श्रद्धालुओं के सैनीटाईज के व्यापक प्रबंध करने के साथ साथ संगत में समाजिक दूरी को बनाये रखने पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। गुरुद्वारों में सरबत के भले व कोरोना से देश की रक्षा की विशेष अरदास भी होंगी | --श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स. हरविन्दर सिंह लार्ड ने ------- जैन मंदिर का समय बदलेगा कोरोना महामारी की वजह से 25 मार्च से सरकार के आदेश के बाद से पूर्णतया बंद कर दिया गया था।ये इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।इसकी वजह से समाज के लोगों को बहुत ही दुःख हुआ। आनंदपुरी दिगंबर जैन मंदिर भी 8 जून को सरकारी निर्देशानुसार खोला जाएगा। सबसे पहले पूरा मंदिर सेनेटाइजर से सेनेटाइज किया जायेगा। फिर निश्चित संख्या में मंदिर में पुजारियों द्वारा श्री आदिनाथ,श्री शांतिनाथ, श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक, एवं शांतिधारा की जायेगी। तदुपरांत भक्तों के द्वारा विश्व मे शांति हेतु श्री शांतिनाथ विधान किया जाएगा। निश्चित दूरी बनाते हुए क्रम से दर्शन करें जाएंगे। मंदिर प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक तथा शाम को 6 बजे से 8 बजे तक खोला जाएगा। पूरा प्रयास रहेगा कि कोई भी त्रुटि न होने पाए अनूप जैन,प्रचार मंत्री,आनंदपुरी दिगम्बर जैन मंदिर --------- एक-एक भक्त करेगा अभिषेक सरकार का जो निर्देश आएगा उसका हम लोग पालन करेंगे। सैनिटाइजर, मास्क व 2 गज की दूरी पालन कराने के बाद गर्भ ग्रह में भक्तों का प्रवेश होगा। सरकार के निर्देश के अनुसार दर्शन करेंगे। पंच दशनाम जूना अखाड़े का भी निर्देश का पालन होगा। आगे की रूपरेखा के शासन व अखाड़ा पंच दशनाम जूना अखाड़ा निर्देश जो देगा उसी हिसाब से दर्शन कराएंगे। बाबा का अभिषेक प्रत्येक भक्तों को करने के मिलेगा एक-एक भक्त को अभिषेक करने का मौका दिया जाएगा। -- अजय पुजारी मीडिया प्रभारी आनंदेश्वर मंदिर ------ चर्चों में प्रार्थना के समय ध्यान दिया जाएगा मसीह समाज ने.सरकार के सभी धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोले जाने के लिए गए फैसले की खबर से खुशी की लहर है। वह सरकार की प्रशंसा करते हुए मसीह समाज से अपील की है की सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करते हुए गिरजाघरों मैं जाकर आराधना का हिस्सा बने। किसी भी तरह की लापरवाही किए बिना खुद सुरक्षित रहें ओर दूसरों को भी सुरक्षित रखे। प्रार्थना के समय सैनिटाइजर और मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। --पादरी डायमंड युसुफ
विज्ञापन