फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कानपुर-सागर मार्ग पर फैले अतिक्रमण पर सख्ती

कानपुर-सागर मार्ग पर फैले अतिक्रमण पर सख्ती

Sat, 23 Feb 2019 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर-सागर मार्ग पर फैले अतिक्रमण पर सख्ती
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम और आएदिन हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन गंभीर है। एनएचआई की ओर से कानपुर-सागर राजमार्ग के चौड़ीकरण कराने की कार्रवाई शुरू है। शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने रोड पर फल-सब्जी, ठेलिया वालों के साथ आधे फुटपाथ तक कब्जा जमाए लोगों को रोड से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी और कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह राठौर दल-बल के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंचे। प्रशासनिक अमला और अतिक्रमण हटाओ दस्ते के पहुंचते फुटपाथ पर कब्जा जमाए लोग अपना सामान खुद ही समेटकर भागने लगे। फल-सब्जी और ठेलिया वालों को मंडी समिति परिसर में शिफ्ट करने को कहा गया है। पालिका की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू करने से पहले संबंधित लोगों को माइक के जरिए मुनादी करवाकर जानकारी दे दी गई थी। तमाम लोगों ने अपने कब्जे हटा लिए। बताया कि मुख्य चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन रोड के सामने तक अवैध कब्जे हटवाए गए।
विज्ञापन

घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहा और रोडवेज बस स्टैंड के आगे से लेकर चारों मुख्य मार्गों पर डग्गामार वाहनों मैजिक और टेंपो वालों की अराजकता पर प्रशासन ने शिकंजा कसने को कहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी ने बताया कि कस्बे के चारों मुख्य मार्गों पर निजी (डग्गामार) वाहनों के लिए सवारी भरने और उतारने केे स्थान पूर्व में चिह्नित किए जा चुके हैं, उनको वहीं पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के कानपुर रोड पर बिजली विभाग की पुरानी लाइन के खंभे भी रोड पर अतिक्रमण की वजह बने हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खंभों के चलते आएदिन हादसे होते हैं। शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाने निकले अधिकारियों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता अंकुश पाल को मौके पर बुलाया, और उनको पांच दिनों में बिजली की लाइन एक किनारे शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed