{"_id":"5c3640fdbdec2256dc68c612","slug":"181547059453-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। टड़ियावां में हादसे में एक साइकिल सवार घायल हो गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया कुर्रिया गांव निवासी अरविंद (40) पुत्र श्रीकृष्ण बुधवार को अपने साथी गांव निवासी आनंद (34) पुत्र ओम प्रकाश के साथ बाइक से चौपाल सागर जा रहा था। क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में अरविंद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल आनंद ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अरविंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह खेतीबाड़ी करता था। उसके दो बेटियां रोली, नैन्सी, एक पुत्र अवनीश और पत्नी बड़ी बिटिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर मजरा महमदापुर निवासी जगदीश (60) साइकिल से कथा सुनाने जगिनियां गांव जा रहे थे। टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर पनिहैया के पास वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। वाहन चालक फरार हो गया। स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह जख्मी
कछौना। गौसगंज रोड पर सवारियों से भरा टेंपों मंगलवार की रात कलौली नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें सियाराम (45), शिव दुलारी (40), दिव्यांशी (11), गुड्डू (35), अब्बास (32), रामदुलारी (40) निवासीगण ग्राम कलौली थाना कछौना शामिल हैं। गंभीर हालत में दिव्यांशी व शिवदुलारी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जामू झाला मजरा खेरिया नेवादा निवासी अंकुर (18) पुत्र सन्तोष अपने रिश्तेदार नरेन्द्र (65) के साथ बाइक से हरदोई से वापस घर आ रहे थे। थाना क्षेत्र में ग्राम लहराई मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो